Shop (शॉप) आपके बिज़नेस की पहुँच बढ़ाने का एक बेहतरीन टूल है। लाखों वेरिफ़ाइड शॉपर्स नियमित रूप से इस ऐप का इस्तेमाल नए ब्रांड खोजने, वन-टैप चेकआउट करने, और हर पैकेज को ट्रैक करने के लिए करते हैं। दूसरे प्लेटफ़ॉर्मों के विपरीत, Shop (शॉप) पर कोई अतिरिक्त मार्केटप्लेस फ़ीस नहीं लगती। सबसे ज़रूरी बात यह है कि ग्राहकों के साथ आपका रिश्ता बना रहता है।
लेकिन अब तक आपके पास यह तय करने के सीमित विकल्प थे कि Shop (शॉप) पर आपके प्रोडक्ट कैसे दिखाई देंगे। आज से यह बदलने जा रहा है।
पेश हैं तीन नए टूल, जिनकी मदद से Shop (शॉप) पर आप अपने ब्रांड की अनूठी कहानी बता सकते हैं।
अपने प्रोडक्ट डिटेल पेज कस्टमाइज़ करें

हमने Shop (शॉप) एडिटर में ब्लॉक जोड़े हैं, ताकि अब आप अपनी प्रोडक्ट डिटेल्स के नीचे अपने ब्रांड को दर्शाने वाले आकर्षक सेक्शन जोड़ सकें। यह कस्टमाइज़ेशन वैसी ही है, जैसा आप अपने ऑनलाइन स्टोर पर करते आए हैं।
इन सेक्शन के ज़रिए अपने प्रोडक्ट पेज पर आप 5 तरह के ब्लॉक जोड़ सकते हैं। हर प्रोडक्ट डिटेल पेज (PDP) पर अधिकतम 2 सेक्शन जोड़े जा सकते हैं:
- इमेज: लाइफ़स्टाइल फ़ोटो, साइज़ गाइड, या ब्रांड विज़ुअल्स
- वीडियो: दिखाएँ कि आपका प्रोडक्ट कैसे इस्तेमाल होता है
- स्लाइडशो: इमेज और वीडियो का कैरोसेल, जिन पर टेक्स्ट भी दिखाया जा सकता है
- प्रोडक्ट ग्रुप: 4 तक संबंधित प्रोडक्ट की क्रॉस-सेलिंग करें
- शॉपेबल वीडियो: ऐसे वीडियो, जिनमें टैग किए गए प्रोडक्ट ग्राहक सीधे खरीद सकते हैं
प्रोडक्ट टेम्प्लेट की मदद से आप इन बदलावों को खास प्रोडक्ट या कैटेगरी के हिसाब से ढाल सकते हैं। उदाहरण के लिए, रनिंग शूज़ के प्रोडक्ट डिटेल पेज (PDP) पर साइज़ चार्ट दिखाया जा सकता है, जबकि टोपी के पेज पर स्टाइल गाइड दी जा सकती है।
आपके किए गए बदलाव Shop (शॉप) ऐप और वेबसाइट shop.app, दोनों पर दिखाई देंगे।
शुरू करने के लिए अपने Shopify (शॉपिफाई) एडमिन में Shop (शॉप) चैनल खोलकर Shop Editor (शॉप एडिटर) पर जाएँ।
तय करें कि ग्राहक कैसे चेकआउट करेंगे

Shop (शॉप) के नए "डायरेक्ट सेलिंग" और "रेफ़रल सेलिंग" विकल्पों के साथ अब आप चेकआउट का तरीका अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुन सकते हैं:
- चुनें कि किन प्रोडक्ट के लिए ग्राहक सीधे Shop (शॉप) पर चेकआउट कर सकते हैं ("नेटिव सेलिंग")।
- अन्य प्रोडक्ट भी Shop (शॉप) पर दिखाएँ और चेकआउट के लिए ग्राहकों को अपने ऑनलाइन स्टोर पर भेजें ("रेफ़रल सेलिंग")। यह उन प्रोडक्ट के लिए एकदम सही विकल्प है, जिन्हें कस्टमाइज़ करना पड़ता है या जिनका वेरिएंट सेट-अप जटिल होता है।
आपको ये फ़ायदे मिलते हैं:
- Shop (शॉप) पर कौन-से प्रोडक्ट दिखाई देंगे और कौनसे नहीं, इसे मैनेज करने में कम मेहनत।
- आपके पूरे प्रोडक्ट कैटलॉग की माँग बढ़ाने में मदद।
- आपके ऑनलाइन स्टोर और Shop (शॉप) पर एक जैसा अनुभव। ब्रांड और प्रोडक्ट वही, चेकआउट का तरीका आपकी पसंद का।
आप अपने Shopify (शॉपिफाई) एडमिन में पूरे स्टोर या अलग-अलग प्रोडक्ट के लिए बिक्री का तरीका चुन सकते हैं। इसके लिए Admin > Shop > Settings > Sell with Shop पर जाएँ।
पर्सनलाइज़्ड शॉपिंग अनुभव दें

अब Shop (शॉप) पर आपका स्टोर हर शॉपर की दिलचस्पी के हिसाब से बदलता है। आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपको किन चीज़ों को हाइलाइट करना है। कलेक्शन और प्रोडक्ट की एक तय लिस्ट के बजाय, अब शॉपर्स को उनकी पसंद-नापसंद के हिसाब से बदलता हुआ स्टोर दिखाई देता है, जिसमें ये चीज़ें शामिल होती हैं:
- "जंप बैक इन" कार्ड: हर शॉपर ने हाल में जो प्रोडक्ट देखे हैं, उन्हें प्रमुखता से दिखाया जाता है। ऐसा करके ग्राहक वहीं से खरीदारी जारी रख पाता है, जहाँ उसने उसे छोड़ा था।
- "फॉर यू" कार्ड: Shop (शॉप) के रिकमेंडेशन इंजन से चलने वाली पर्सनलाइज़्ड प्रोडक्ट सिफ़ारिशें।
- पिन किए गए कलेक्शन: बेस्टसेलर और नए प्रोडक्ट को प्रमुखता से दिखाएँ। Shopify (शॉपिफाई) एडमिन में आप यह तय कर सकते हैं कि आपके स्टोर के सबसे ऊपर कौन-सी कलेक्शन दिखाई देगी। इसके लिए Admin > Shop > Store > Customize पर जाएँ।
- मेन्यू नेविगेशन: गारंटीड विज़िबिलिटी के लिए अब यह Shop (शॉप) हेडर के नीचे दिखाई देता है।
- बोनस: आप अपने डिस्काउंट कोड को हर शॉपर की नई डील्स फ़ीड में दिखाने के लिए भी सेट कर सकते हैं।
आपको ये फ़ायदे मिलते हैं:
- प्रोडक्ट ढूँढना आसान होता है, जिससे ज़्यादा क्लिक और कन्वर्ज़न मिलते हैं।
- शॉपर्स को अपनी ज़रूरत के प्रोडक्ट जल्दी मिल जाते हैं, जिससे बाउंस रेट कम हो जाता है।
- मर्चेंडाइज़िंग पर नियंत्रण, साथ ही Shop (शॉप) की पर्सनलाइज़ेशन का फ़ायदा भी।
नए पर्सनलाइज़ेशन अनुभव को काम करता देखने के लिए Shop (शॉप) ऐप में किसी भी स्टोर पर जाएँ।
एक नज़र में
अब आपका इस बात पर ज़्यादा नियंत्रण है कि Shop (शॉप) पर ग्राहकों को आपके ब्रांड को कैसा अनुभव मिलेगा।
मर्चेंडाइजिंग जैसी आप चाहते हैं
आप तय करते हैं कि प्रोडक्ट कैसे दिखाई दें, किन कलेक्शन को फ़ीचर किया जाए, और ग्राहक सीधे Shop (शॉप) पर खरीदें या आपके ऑनलाइन स्टोर पर जाएँ। यह सब ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते की कमान अपने हाथ में रखते हुए किया जा सकता है।
ब्रांड पहचान
सेक्शन के ज़रिए कस्टमाइज़ेशन, मेटाफ़ील्ड सपोर्ट, और ब्रांड की कहानी बताने की नई सुविधाओं से आपके ब्रांड की पहचान उभरकर सामने आती है। फिर चाहे शॉपर्स आपके ऑनलाइन स्टोर पर आएँ या Shop (शॉप) ऐप पर आपको खोजें।
बड़े पैमाने पर पर्सनलाइज़ेशन
प्रोडक्ट के सुझावों और ग्राहक की उस समय की ज़रूरत के हिसाब से प्रोडक्ट दिखाने की सुविधा के साथ, खरीदारी का अनुभव हर ग्राहक के मुताबिक बदलता है। इससे ज़्यादा शॉपर्स को ठीक वही मिलता है, जिसकी वे तलाश कर रहे हैं।
आसान इंटीग्रेशन
सभी सुविधाएँ अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर काम करती हैं। इन्हें मैनेज करने के लिए आपको वही जाना-पहचाना एडिटिंग अनुभव मिलता है, जो आपके ऑनलाइन स्टोर एडिटर में है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि ये सभी सुधार Shop (शॉप) आपके शॉपर्स की खरीदारी की रफ़्तार धीमी किए बिना देता है।
शुरू करें
- सेलिंग का अपना तरीका सेट करें (डायरेक्ट या रेफ़रल): Admin > Shop > Settings > Sell with Shop।
- चुनें कि अपने Shop (शॉप) स्टोर पेज पर कौन-सी कलेक्शन पिन करनी हैं: Admin > Shop > Store > Customize।
- PDP एडिटर के एक्सेस के लिए साइन-अप करें (अभी बीटा में): वेटलिस्ट में शामिल हों।

