ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की कुल लागत, यानी टोटल कॉस्ट ऑफ़ ओनरशिप (TCO), में प्लेटफ़ॉर्म की फ़ीस, ऑपरेटिंग और इम्प्लीमेंटेशन के खर्च के साथ-साथ छूटे हुए अवसरों की लागत भी शामिल होती है। ये सभी खर्च किसी बिज़नेस की ईकॉमर्स टेक्नोलॉजी और सिस्टम चलाने से जुड़े होते हैं।
अब ठोस आँकड़ों और निष्पक्ष रिसर्च की मदद से इन फ़ायदों को मापा जा सकता है।
Shopify (शॉपिफाई) ने एक प्रमुख स्वतंत्र कंसल्टिंग फ़र्म से यह अध्ययन करवाया। इसके मुताबिक Shopify (शॉपिफाई) का TCO प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले औसतन 33% और अधिकतम 36% कम है।
हमने एक प्रमुख स्वतंत्र कंसल्टिंग फ़र्म से उत्तरी अमेरिका के प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म के TCO का अध्ययन करवाया। इनमें Shopify (शॉपिफाई), BigCommerce (बिगकॉमर्स), Salesforce Commerce Cloud (सेल्सफ़ोर्स कॉमर्स क्लाउड), Adobe Commerce (Magento) (एडोबी कॉमर्स (मजेंटो)), और WooCommerce (वूकॉमर्स) शामिल थे।
Shopify (शॉपिफाई) सबसे आगे क्यों रहा? हम अपने प्रोडक्ट में निवेश करते समय ग्राहकों के लिए जटिलताएँ दूर करने पर ध्यान देते हैं। हमारा मकसद उनका काम आसान बनाकर उन्हें अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए ज़रूरी मौका देना होता है। इससे ग्राहकों कम कम कुल लागत में ज़्यादा फ़ायदा मिलता है।
रिसर्च के प्रमुख निष्कर्ष भी यही दिखाते हैं:
| लागत श्रेणी | Shopify का फ़ायदा (औसत) | Adobe Commerce | BigCommerce | WooCommerce | Salesforce |
|---|---|---|---|---|---|
| प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस और ईकॉमर्स टेक्नोलॉजी की लागत | 23% कम | 42% ज़्यादा | 32% ज़्यादा | 32% ज़्यादा | - |
| ऑपरेटिंग और सपोर्ट लागत | 19% कम | 24% ज़्यादा | 21% ज़्यादा | 41% ज़्यादा | 6% ज़्यादा |
| इम्प्लीमेंटेशन और सेट-अप के खर्च | 33% कम | 42% ज़्यादा | 88% ज़्यादा | 49% ज़्यादा | 16% ज़्यादा |
स्रोत: एक प्रमुख स्वतंत्र कंसल्टिंग फ़र्म से कराया गया TCO अध्ययन। पूरी रिपोर्ट Shopify.com/TCO पर पढ़ें।
ये मामूली आँकड़े नहीं हैं। बिज़नेस का आकार और ढाँचा चाहे जैसा भी हो, लागत में इतने अंतर से बड़ा असर पड़ सकता है। यह तय कर सकता है कि आप अच्छी संभावनाओं वाले किसी नए प्रोडक्ट या बाज़ार में कदम रखने का जोखिम उठा पाएँगे या टेक्नोलॉजी की पुरानी दिक्कतें सुलझाने में ही पैसा बहाते रहेंगे।
ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की कुल लागत कैसे निकाली जाती है: प्लेटफ़ॉर्म, ऑपरेटिंग, और इम्प्लीमेंटेशन लागत
TCO का हिसाब लगाना आसान नहीं होता। तो इस प्रमुख स्वतंत्र कंसल्टिंग फ़र्म ने यह काम कैसे किया?
दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच, फ़र्म ने बड़े-बड़े बिज़नेस के वरिष्ठ अधिकारियों का सर्वे किया। साथ ही, उत्तरी अमेरिका में कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म का व्यापक अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों के इंटरव्यू लिए। सवालों का मकसद खर्च की इन श्रेणियों से जुड़े था:
- प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस और ईकॉमर्स टेक्नोलॉजी की लागत
- ऑपरेशनल, प्लेटफ़ॉर्म के रखरखाव की, और सपोर्ट लागत
- इम्प्लीमेंटेशन और सेट-अप लागत
- खोए हुए कन्वर्शन से होने वाला संभावित नुकसान
इन मुख्य श्रेणियों में कई उपश्रेणियाँ थीं। कंसल्टिंग फ़र्म ने कुल लागत में शामिल छोटे से छोटे खर्च को भी ध्यान में रखने की कोशिश की।
इन बारीकियों को समझने से पता चलता है कि अध्ययन कितना व्यापक था। साथ ही, यह भी स्पष्ट होता है कि अपने कामकाज को ज़्यादा कुशल बनाने के लिए बिज़नेस को कितने जटिल फ़ैसलों पर विचार करना पड़ता है।
उदाहरण के लिए, अपने कामकाज को बेहतर बनाने की कोशिश करने वाला कोई संगठन प्लेटफ़ॉर्म की कम फ़ीस देखकर आकर्षित हो सकता है। लेकिन अगर प्लेटफ़ॉर्म में बड़े कारोबारों के लिए ज़रूरी फ़ीचर या ऐप पहले से मौजूद नहीं हैं, तो कम फ़ीस से पूरी लागत का अंदाज़ा नहीं मिलता। बाहरी ऐप और प्लग-इन जोड़ने से टेक्नोलॉजी के खर्च बढ़ जाते हैं। प्लेटफ़ॉर्म चलाने और उसके सपोर्ट के लिए ज़रूरी तकनीकी संसाधनों और कर्मचारियों पर भी खर्च होता है। इम्प्लीमेंटेशन से जुड़ी लागतों का तो कहना ही क्या। इसलिए हर महीने अदा की जाने वाली फ़ीस के अलावा भी कई खर्चों पर गौर करना ज़रूरी होता है।
"Shopify (शॉपिफाई) पर खास टेम्पलेट बनाने में एक डेवलपर के साथ काम करते हुए हमें एक हफ़्ता लगा। मैं पहले से तैयार पेजों की बात नहीं कर रहा हूँ, क्योंकि Shopify (शॉपिफाई) पर ऐसे बहुत सारे पेज मौजूद हैं। यहाँ सिर्फ़ पाँच दिनों की डेवलपमेंट में हमारा कस्टमाइज़्ड प्लेटफ़ॉर्म तैयार हो गया।"
Vincent Arrouet (विंसेंट अरुए), CEO और सह-संस्थापक, Sunology (सनोलॉजी)
Adobe (एडोबी), Salesforce (सेल्सफ़ोर्स), BigCommerce (बिगकॉमर्स) और WooCommerce (वूकॉमर्स) की छिपी लागतों पर विशेषज्ञों की राय
इस अध्ययन में कई बातें खास थीं, लेकिन अनुभवी विशेषज्ञों के बताए अनुभवों ने मेरा ध्यान सबसे ज़्यादा खींचा।
Adobe (एडोबी) के बारे में:
"Adobe (एडोबी) पर शिफ़्ट करते समय सिर्फ़ डेटा माइग्रेशन में ही करीब 6 महीने लग गए, क्योंकि हमें अपना प्रोडक्ट कैटलॉग नए सिरे से बनाना पड़ा। सिर्फ़ माइग्रेशन पर $800,000 खर्च हुए और खासतौर पर इसी काम के लिए हमें एक एजेंसी भी रखनी पड़ी।"
Salesforce (सेल्सफ़ोर्स) के बारे में:
"Salesforce (सेल्सफ़ोर्स) इम्प्लीमेंटेशन करते समय सबसे पहला बड़ा खर्च सिस्टम इंटीग्रेशन का होता है।" इसकी वजह अक्सर पुराने और नए प्लेटफॉर्म को आपस में जोड़ने का खर्च होता है। इस बात पर ध्यान देना ज़रूरी है, क्योंकि Salesforce (सेल्सफ़ोर्स) के कई ग्राहक मध्यम से बड़े आकार के एंटरप्राइज़ हैं। वे शुरुआत से नया सिस्टम बनाने के बजाय अपने बड़े, जमे हुए सिस्टम से दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर शिफ़्ट कर रहे होते हैं।
BigCommerce (बिगकॉमर्स) के बारे में:
"BigCommerce (बिगकॉमर्स) में अपनी ज़रूरत के मुताबिक डेवलपमेंट करने की गुंजाइश सीमित है।" Shopify (शॉपिफाई) के मुकाबले BigCommerce (बिगकॉमर्स) जैसे अन्य प्लेटफ़ॉर्म नए फ़ीचर लॉन्च करने में धीमे हैं। इसके उलट, हम हर साल सैकड़ों नए प्रोडक्ट अपडेट जारी करते हैं। हमारे सबसे हालिया एडिशन और उससे पहले के एडिशन्स में आप इन्हें देख सकते हैं। 2025 में, Shopify (शॉपिफाई) ने रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) में $150 करोड़ से ज़्यादा का निवेश किया, जो 2024 के $130 करोड़ से ज़्यादा है।
और आखिर में WooCommerce (वूकॉमर्स) के बारे में:
"WooCommerce (वूकॉमर्स) लंबे समय से छोटे और मध्यम आकार के बिज़नेस के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म रहा है। लेकिन बड़े कारोबारों की ज़रूरतों के मुताबिक इसे बढ़ाने की क्षमता सीमित है। इसके लिए कारोबारों को और ऐप इंटीग्रेट करने पड़ते हैं, जिससे उनका तकनीकी इन्फ़्रास्ट्रक्चर ज़्यादा जटिल हो जाता है और उससे जुड़े जोखिम बढ़ जाते हैं।"
छोटे बिज़नेस के लिए WooCommerce (वूकॉमर्स) काफ़ी हो सकता है। लेकिन ज़्यादातर बिज़नेस आगे बढ़ना चाहते हैं। जिस प्लेटफ़ॉर्म को इसके लिए बनाया ही न गया हो, उस पर बिज़नेस करना सिरदर्द बन जाता है। जब आपका बिज़नेस WooCommerce (वूकॉमर्स) की क्षमताओं से आगे बढ़ जाए, तो Shopify (शॉपिफाई) पर शिफ़्ट करना एक स्वाभाविक विकल्प होता है।
Shopify (शॉपिफाई) का चेकआउट कन्वर्शन रेट आपकी वास्तविक कुल लागत को कैसे घटाता है
अब तक हमने लागत के फ़ायदों पर ध्यान दिया है। लेकिन यह सोचना भी ज़रूरी है कि अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म किसी बड़े बिज़नेस को कितना फ़ायदा दे सकते हैं। कन्वर्शन रेट में फ़र्क को अन्य प्लेटफ़ॉर्म की अतिरिक्त लागत माना जा सकता है, क्योंकि Shopify (शॉपिफाई) पर होने से बिज़नेस को वह अतिरिक्त कमाई मिल सकती थी।
हमारा कुल कन्वर्शन रेट प्रतिस्पर्धियों से 36% तक ज़्यादा है। इस TCO अध्ययन में शामिल चार प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले हमारा चेकआउट कन्वर्शन रेट औसतन 18% ज़्यादा है। बेचे गए सामान पर 10% मार्जिन मानें, तो यह फ़ायदा कुल लागत में लगभग 1.8% की भरपाई करता है।
कन्वर्शन रेट में हर प्रतिशत अंक की बढ़त उन छोटी कंपनियों के लिए बड़ा फ़र्क ला सकती हैं, जो अपना कारोबार बढ़ा रही हैं। वहीं, पहले से बड़े स्तर पर काम कर रहे एंटरप्राइज़ के लिए ये आँकड़े कमाई के ऐसे अवसर दिखाते हैं, जिन्हें खोने पर लाखों का नुकसान हो सकता है।
हमारे तेज़ चेकआउट विकल्प Shop Pay (शॉप पे) की इसमें बड़ी भूमिका है। इसका इस्तेमाल करने पर गेस्ट चेकआउट के मुकाबले कन्वर्शन 50% तक बढ़ सकता है। साथ ही, दूसरे तेज़ चेकआउट विकल्पों से यह कम से कम 10% बेहतर प्रदर्शन करता है। पिछले अध्ययन के अनुसार, Shop Pay (शॉप पे) का विकल्प मौजूद होने से खरीदारी के अंतिम चरणों का कन्वर्शन रेट 5% तक बढ़ सकता है।
दूसरे कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के मुकाबले Shopify (शॉपिफाई) की कुल लागत कम क्यों है
Shopify (शॉपिफाई) में हमारा लक्ष्य दुनिया सिर्फ दुनिया का सबसे बेहतरीन कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म बनना ही नहीं है। हम दुनियाभर के बिज़नेस को बेहतर वैल्यू और कम कुल लागत भी देना चाहते हैं। "दक्षता" और "कम लागत में बेहतर नतीजे" जैसी बातें तकनीकी लग सकती हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा वाले बाज़ारों में इनकी बहुत एहमियत होती है। हमारा काम ग्राहकों को सबसे बेहतरीन टूल देना है, ताकि वे बदलती ज़रूरतों के साथ ढल सकें और आगे बढ़ सकें। हम उनके साझेदार और सहारे के तौर पर साथ रहते हैं, ताकि वे शानदार चीज़ें कर सकें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की कुल लागत
किसी ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के लिए टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) क्या होती है?
किसी ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की टोटल कॉस्ट ऑफ़ ओनरशिप (TCO) में वे सभी खर्च शामिल होते हैं, जो किसी कारोबार को अपनी ईकॉमर्स टेक्नोलॉजी और सिस्टम चलाने के लिए उठाने पड़ते हैं। इनमें प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस, ऑपरेटिंग और सपोर्ट लागत, इम्प्लीमेंटेशन और सेट-अप के खर्च, और कन्वर्शन के खोए हुए अवसरों की लागत शामिल हैं। TCO सिर्फ़ मासिक सब्सक्रिप्शन फ़ीस तक सीमित नहीं है। थर्ड-पार्टी ऐप इंटीग्रेशन, डेवलपर की सेवाएँ लेने, और माइग्रेशन जैसे छिपे खर्च भी प्लेटफ़ॉर्म की वास्तविक लागत को काफ़ी प्रभावित कर सकते हैं।
Adobe Commerce (एडोबी कॉमर्स), Salesforce (सेल्सफ़ोर्स), BigCommerce (बिगकॉमर्स), और WooCommerce (वूकॉमर्स) के मुकाबले Shopify (शॉपिफाई) की कुल लागत कितनी है?
एक प्रमुख स्वतंत्र कंसल्टिंग फ़र्म से करवाए गए अध्ययन के मुताबिक, Shopify (शॉपिफाई) की कुल लागत प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले औसतन 33% बेहतर और अधिकतम 36% कम है। प्लेटफ़ॉर्म की लागत औसतन 23% कम है। Shopify (शॉपिफाई) के मुकाबले Adobe (एडोबी) की प्लेटफ़ॉर्म लागत 42% ज़्यादा है, जबकि BigCommerce (बिगकॉमर्स) और WooCommerce (वूकॉमर्स) की 32% ज़्यादा है। Shopify (शॉपिफाई) की इम्प्लीमेंटेशन लागत औसतन 33% कम है। इसके मुकाबले, BigCommerce (बिगकॉमर्स) के इम्प्लीमेंटेशन खर्च 88%, WooCommerce (वूकॉमर्स) के 49%, Adobe (एडोबी) के 42%, और Salesforce (सेल्सफ़ोर्स) के 16% ज़्यादा है।
Shopify (शॉपिफाई) की ऑपरेटिंग लागत प्रतिस्पर्धियों से कम क्यों है?
एक प्रमुख स्वतंत्र कंसल्टिंग फ़र्म के अध्ययन के मुताबिक, Shopify (शॉपिफाई) की ऑपरेटिंग लागत प्रतिस्पर्धियों से औसतन 19% कम है। Shopify (शॉपिफाई) में बड़े कारोबारों के लिए ज़रूरी फ़ीचर्स पहले से मौजूद हैं। इससे थर्ड-पार्टी ऐप्स और बाहरी डेवलपर सपोर्ट की ज़रूरत कम हो जाती है। WooCommerce (वूकॉमर्स) (41% ज़्यादा) और Adobe Commerce (एडोबी कॉमर्स) (24% ज़्यादा) जैसे प्लेटफ़ॉर्मों पर इन्हीं ज़रूरतों के चलते ऑपरेटिंग लागत बढ़ जाती है। Shopify (शॉपिफाई) के बिल्ट-इन टूल्स और प्रोडक्ट में लगातार निवेश, जिसमें 2025 में R&D में $150 करोड़ से ज़्यादा खर्च शामिल है, से कारोबारों को अपने तकनीकी सिस्टम के रखरखाव और खामियाँ ठीक करने पर कम समय खर्च करना पड़ता है।
चेकआउट कन्वर्शन रेट से ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की कुल लागत कैसे प्रभावित होती है?
कन्वर्शन के खोए हुए अवसरों की भी एक वास्तविक लागत होती है। चेकआउट कन्वर्शन रेट में हर प्रतिशत अंक की कमी ऐसी कमाई को दर्शाती है, जो बिज़नेस कमा सकता था। Shopify (शॉपिफाई) का चेकआउट कन्वर्शन रेट प्रतिस्पर्धायों से 36% तक ज़्यादा है। वहीं, Shop Pay (शॉप पे) से गेस्ट चेकआउट के मुकाबले कन्वर्शन 50% तक बढ़ सकती है। कुल लागत के हिसाब से देखें, तो कन्वर्शन में यह बढ़त करीब 1.8% लागत की भरपाई कर सकती है। बढ़ते बिज़नेस और बड़े कारोबारों, दोनों के लिए यह एक एहम आँकड़ा है।
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म की लागत की तुलना करते समय बड़े कारोबारों को किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?
बड़े कारोबारों को सिर्फ़ बताई गई सब्सक्रिप्शन फ़ीस के बजाय कुल लागत का आकलन करना चाहिए। इनमें प्लेटफ़ॉर्म और ईकॉमर्स टेक्नोलॉजी की लागत, ऑपरेशनल और सपोर्ट लागत, इम्प्लीमेंटेशन और माइग्रेशन के खर्च, और कन्वर्शन रेट के अंतर से छूटने वाली कमाई शामिल हैं। कम फ़ीस के फ़ायदे को सिस्टम इंटीग्रेशन, डेवलपर की सेवाओं, और लंबे माइग्रेशन के छिपे खर्च कम कर सकते हैं। TCO अध्ययन में विशेषज्ञों के इंटरव्यू से Adobe Commerce (एडोबी कॉमर्स) और Salesforce (सेल्सफ़ोर्स) जैसे प्लेटफॉर्म के बारे में यही सामने आया।

